बाघिन एसटी-2 राजमाता के स्मारक का अनावरण

0:00 / 5:25
बाघिन एसटी-2 राजमाता के स्मारक का अनावरण
जयपुर, 28 जून।
राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने शनिवार को अलवर के सरिस्का में बाघिन एसटी-2 राजमाता के स्मारक का अनावरण किया। 
 
शर्मा ने कहा कि सरिस्का टाईगर रिजर्व अलवर की पहचान है तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरिस्का टाईगर रिजर्व क्षेत्र को आबाद करने में बाघिन एसटी-2 राजमाता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश में टाईगर का यह प्रथम स्मारक है। वन विभाग की ओर से यह स्मारक बाघिन राजमाता को  सच्ची श्रद्धांजलि है। यह शावको के साथ  यह प्रतिमा राजमाता की स्मृति को चिरस्थाई बनाये रखेगी।  यहां आने वाले पर्यटक सरिस्का टाईगर रिजर्व को गुलजार करने में उनके योगदान से रूबरू हो सकेंगे। 
 
 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण, वन्यजीव एवं वन क्षेत्रों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सकारात्मक काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक स्रोतों के दोहन से प्रकृति में असंतुलन उत्पन्न हुआ है इसे संतुलित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार समन्वित प्रयास कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चार राज्यों में फैली अरावली पर्वत श्रंखला का संरक्षण कर उसे हराभरा बनाने का कार्य किया जा रहा है, इससे अरावली पर्वत श्रृंखला से निकलने वाली नदियां भी पुनर्जीवित होगीं।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शुरू की गई पहल एक पेड मां के नाम के तहत विगत वर्ष करीब साढे सात करोड पौधे लगाए गए, वहीं इस वर्ष करीब 10 करोड से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश में किए गए पौधारोपण कार्य की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में विशेष उल्लेख कर सराहना की है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा में स्वीकृत टहला से राजौरगढ सडक निर्माण की केंद्र एवं राज्य के वन विभाग द्वारा अनुमति दे दी गई है। 
कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी