सूटकेस हत्याकांड: किशोर का अंतिम संस्कार पुलिस ने किया, फ्लैट से मिले चौंकाने वाले सबूत

0:00 / 5:25
सूटकेस हत्याकांड: किशोर का अंतिम संस्कार पुलिस ने किया, फ्लैट से मिले चौंकाने वाले सबूत

रायपुर में सामने आए दिल दहला देने वाले सूटकेस हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस को एक किशोर का शव सूटकेस में मिला था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी। परिजनों के सामने न आने के चलते पुलिस ने खुद आगे बढ़कर मृत किशोर का अंतिम संस्कार किया। सभी धार्मिक रीति-रिवाज़ों के साथ पुलिस कर्मियों ने उसकी अंतिम यात्रा करवाई।

इस बीच, पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए सीन-रीक्रिएशन करवाया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे। पूरा इलाका मानो एक रहस्यमयी सस्पेंस फिल्म का हिस्सा बन गया। सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस ने उस फ्लैट का ताला खोला, जहां से सूटकेस लाया गया था।

फ्लैट की तलाशी में पुलिस को कई चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे हैं। इनमें खून के धब्बे, संदिग्ध कपड़े, दस्तावेज़ और कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल हैं। ये सभी चीजें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई हैं।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर रही है।

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी