प्रधानमंत्री मंगलवार को नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच वार्तालाप के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे

0:00 / 5:25
प्रधानमंत्री मंगलवार को नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच वार्तालाप के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे

नई दिल्ली, 23 जून. 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 जून मंगलवार को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के दो महानतम आध्यात्मिक और नैतिक नेताओं नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक वार्तालाप के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। 

यह ऐतिहासिक वार्तालाप 12 मार्च, 1925 को महात्मा गांधी की यात्रा के दौरान शिवगिरी मठ में हुआ था, जो वायकोम सत्याग्रह, धर्मांतरण, अहिंसा, अस्पृश्यता उन्मूलन, मोक्ष प्राप्ति, दलितों के उत्थान आदि विषयों पर केंद्रित था।

श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस समारोह में आध्यात्मिक गुरु और अन्य सदस्य एक साथ आएंगे और भारत के सामाजिक एवं नैतिक ताने-बाने को आकार देने वाले दूरदर्शी संवाद पर विचार करेंगे और उसका स्मरण करेंगे। यह श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी दोनों द्वारा समर्थित सामाजिक न्याय, एकता और आध्यात्मिक सद्भाव के साझा दृष्टिकोण के लिए एक महत्वपूर्ण श्रद्धांजलि है.  

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी