दस जड़ों में छिपा सेहत का खजाना, जानें दशमूल के चमत्कारी फायदे

0:00 / 5:25
दस जड़ों में छिपा सेहत का खजाना, जानें दशमूल के चमत्कारी फायदे

 

यह एक आयुर्वेदिक मिश्रण है जिसमें बिल्‍व, अग्निमंथ, श्‍योनाक, पटल, कष्‍मारी, बृहती, कंटकारी, शलपर्णी, पृश्‍पर्णी और गोक्षुरा शामिल हैं। ये जड़ी-बूटियां एक साथ मिलकर शारीरिक कमजोरी को दूर कर मजबूत बनाती हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे- 

अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो दशमूल आपके लिए लाभकारी है। कई लोगों को उल्टी, मतली और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षणों के साथ माइग्रेन होता है। दशमूल इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। वहीं डिलीवरी के बाद आई कमजोरी को दूर करने के लिए यह रामबाण की तरह काम करता है। यह गर्भाशय के ऊतकों को पोषण देता है। इसके अलावा, दशमूल कब्‍ज और गैस से भी राहत दिलाती है।

दशमूल गठिया की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एनाल्जेसिक प्रभाव होता है जो सूजन या दर्द से राहत दिलाता है। इसके अलावा, अगर आपको सांस लेने में तकलीफ होती है या बार-बार खांसी आती है, तो दशमूल उपयोगी है। यह बलगम निकालता है और अस्थमा, काली खांसी और सामान्‍य खांसी को कम करता है। वहीं वायरल बुखार के लिए भी फायदेमंद है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ सके।

अगर पेशाब रुक-रुक कर आता है, तो दशमूल का सेवन करने से यह समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा, त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। जो लोग जल्दी थक जाते हैं, जिन्हें चक्कर आता है या हाथ-पैरों में कंपन होता है, उनके लिए दशमूल फायदेमंद है। यह तनाव कम करता है, नींद को बेहतर करता है और दिमाग को शांत रखता है। यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, कैंसर जैसे मरीजों के लिए गुणकारी है।

 

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी