छाछ: गर्मी और तनाव को करता है दूर, जानें इसके जबरदस्त फायदे 

0:00 / 5:25
छाछ: गर्मी और तनाव को करता है दूर, जानें इसके जबरदस्त फायदे 

छाछ पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। भुने हुए जीरे के साथ इसका सेवन करने से पेट की गर्मी, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह शरीर में तरलता बनाए रखता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है। गर्मियों में रोजाना एक गिलास छाछ पीने से पेट हल्का और तरोताजा रहता है।

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो छाछ में सेंधा नमक डालकर पीना शुरू करें। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए गिलोय का चूर्ण छाछ के साथ लेना फायदेमंद है। इसके अलावा, सुबह-शाम पतली लस्सी या छाछ पीने से दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।।

छाछ सिर्फ सेहत ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी कमाल की है। छाछ में आटा मिलाकर बनाया गया लेप चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा चमकदार बनती है। मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए गुलाब की जड़ को छाछ में पीसकर चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा, बासी छाछ से सप्ताह में दो बार बाल धोने से बालों का झड़ना कम होता है और वे मजबूत बनते हैं।

आयुष मंत्रालय ने एक रेसिपी के जरिए छाछ की उपयोगिता बताई थी। इसका नाम है खलम। खलम को औषधीय छाछ कहते हैं जिसे एनर्जी बूस्टर ड्रिंक की तरह पिया जा सकता है। इसे पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। मंत्रालय ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि इसके सेवन से आपके शरीर के तमाम सेल्स और मांसपेशियों को एनर्जी मिलती है और फिर वेट लॉस में तेजी आती है। यह इम्यूनिटी बूस्टर फूड है जिसे पीने से आपको इस मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होगी। इसमें हींग, जीरा, अदरक का पेस्ट पड़ता है जो स्वाद में जबरदस्त और सेहत के लिए परफेक्ट बन जाता है।

 

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी