यूक्रेन युद्ध में 6,000 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिक हताहत: ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय

0:00 / 5:25
यूक्रेन युद्ध में 6,000 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिक हताहत: ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय

सोल, 16 जून । ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ाई में उत्तर कोरिया के 6,000 से अधिक सैनिकों के हताहत होने का अनुमान जताया है। 

मंत्रालय ने रविवार को 'एक्स' पोस्ट पर यह आकलन साझा किया। मंत्रालय का यह आकलन अप्रैल की शुरुआत में रूस के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र कुर्स्क में 5,000 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिकों के हताहत होने के अनुमान के दो महीने बाद आया है।

मंत्रालय ने कहा, "कुल हताहतों की संख्या कुर्स्क क्षेत्र में शुरू में तैनात किए गए लगभग 11,000 डीपीआरके सैनिकों के आधे से ज्यादा है।" डीपीआरके उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम है, जिसका मतलब है- डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया।

मंत्रालय के अनुसार अब तक युद्ध में उत्तर कोरिया की कार्रवाई कुर्स्क क्षेत्र तक ही सीमित रही है। मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी क्षेत्र में तैनाती के किसी भी फैसले के लिए संभवतः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की मंजूरी जरूरी होती है।

'योनहाप समाचार एजेंसी' ने दक्षिण कोरिया की सेना के हवाले से बताया है कि, पिछले साल रूस में लगभग 11,000 सैनिकों को तैनात करने के बाद, उत्तर कोरिया ने इस साल कुर्स्क क्षेत्र में अतिरिक्त 3,000 सैनिक भेजे हैं।

नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस अप्रैल के अंत में सांसदों को उत्तर कोरिया में 600 लोगों की मौत के साथ ही लगभग 4,700 लोगों के हताहत होने की सूचना दे चुका था।

इससे पहले 28 अप्रैल को, उत्तर कोरिया ने पहली बार पुष्टि की थी कि उसने 'आपसी रक्षा संधि' के तहत यूक्रेन के खिलाफ मास्को के युद्ध का समर्थन करने के लिए रूस में सैनिकों को तैनात किया था। दावा किया गया कि उत्तर के सैनिकों ने रूस को कुर्स्क पर नियंत्रण हासिल करने में मदद की।

उत्तर कोरिया की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के आदेश पर यह तैनाती की गई थी, जो प्योंगयांग और मॉस्को के बीच आपसी रक्षा संधि के तहत है।

केसीएनए के अनुसार रूसी संघ पर यूक्रेनी प्रशासन के दुस्साहसी हमले को रोकने और कुर्स्क क्षेत्र को मुक्त कराने के लिए किए गए अभियान सफलतापूर्वक समाप्त हो गए।

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी