सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, गैस्ट्रो विभाग में चल रहा इलाज

0:00 / 5:25
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, गैस्ट्रो विभाग में चल रहा इलाज
नई दिल्ली, 15 जून । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें पेट से संबंधित समस्या के चलते गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (गैस्ट्रो) विभाग में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर है। 

सर गंगाराम अस्पताल की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और उनकी निगरानी की जा रही है।

अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर नजर रख रहे हैं।

उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद, कई कांग्रेस नेताओं और पार्टी सदस्यों ने चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सोनिया गांधी पहले भी कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि उन्हें कब तक अस्पताल में रहना होगा। इससे पहले 20 फरवरी को उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी